Header Ads Widget

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जांच में कोरोना वायरस से पाए गए संक्रमित।



न्यूज़ डेस्क।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा यानी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया। फिलहाल वो अपने गांव में हैं। इनके साथ इनके निजी सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में  उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं। दीपा मांझी के पति संतोष सुमन हैं, जो राज्य में नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बताते चलें नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह फरियादी, खाना बनाने आए होटल के पांच कर्मचारी और तीन स‍िपाही शामिल हैं। एंटीजन टेस्‍ट में इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों में संक्रमण मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि फिलहाल राज्य में जो भी नियम लागू किए गए है, वे 5 जनवरी तक मान्य होंगे। यदि प्रदेश में इसी प्रकार कोरोना का ग्राफ बढ़ता गया तो जल्द कोरोना पाबंदियों को बढ़ाया जा सकता है, लॉकडाउन का भी ऐलान किया जा सकता है, लेकिन इसपर अंतिम निर्णय मंगलवार को होनेवाली बैठक में लिया जाएगा।