नासरीगंज में दिव्यांग ने डाला वोट


दिव्यांग अनिल कुमार पैर की उंगलियों से पकड़ कर अपना पहचान पत्र दिखाते हुए

सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत इटिम्हां पंचायत के जीना टोला निवासी दिव्यांग ने प्रखंड परिसर स्थित बूथ संख्या 95 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चालीस वर्षीय दिव्यांग अनिल कुमार को गोद में उठा कर उनके भाई बूथ तक लाए। अनिल कुमार हाथ के अभाव में अपने पैर से मतदान करते हैं। लेकिन हौसला इतना है कि अबतक दर्जनों चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किये हैं। लोग उनके जज्बे की तारीफ करते हुए कहते हैं कि इससे लोकतंत्र मजबूत होता है। अन्य क ई बूथों पर भी दिव्यांगों ने वोट डाले। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ