Header Ads Widget

पूर्व में हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

थाना पुलिस के द्वारा पूर्व में हुए मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार शाम को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा गांव निवासी मो. तमीम के रूप में किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के  विरुद्ध कांड संख्या 255/21मामला दर्ज कराया गया था।जिसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।कहा कि अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।