First Class g

पालीगंज,प्रखंड क्षेत्र के कटका पैगम्बर पुर पंचायत मुखिया उम्मीदवार कृष्ण सिह उर्फ करिमन जी बिकास के नाम पर माँग रहें हैं जनता से वोट ,कहा – चुनाव जीता तो क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास




रिपोर्ट - नितीश कुमार

जिला - पटना

पटना जिले के पालीगंज प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को लेकर प्रत्यशियों का प्रचार प्रसार तेजी से जारी है ।प्रत्याशी वोटर को लुभाने के हरसंभव प्रयास कर रहे है और वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते दिख रहे है ।क्षेत्रो उत्सव का माहौल है ।प्रत्याशियों के पक्ष गाने भी बज रहे है ।
इधर कटका पैगम्बरपुर पंचायत की मुखिया उम्मीदवार कृष्ण सिह उर्फ करिमन जी भी अपने लाव लश्कर के साथ चुनावी मैदान में दिख रहें हैं और हाथ मे लिए पर्चा  को दिखाकर लोगो से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आए।



अपने पंचायत में प्रचार प्रसार के दौरान बातचीत में कृष्ण सिह उर्फ करिमन जी ने कहा कि उम्मीदवार बहुत है लेकिन मुझे भरोसा ही नही विश्वास भी है कि मतदाता हमारे साथ है और विकास के मुद्दे पर मुझे वोट करेंगे ।उन्होंने बताया कि पैगम्बरपुर , काढेकुढा, कौरी ,कटका टोला बिगहा, बाला बिगहा, जिवन बिगहा,सहित गाँवो में जनसंपर्क किया और मतदाता से वोट के लिए अपील कीए ।



कृष्ण सिह उर्फ करिमन जी ने कहा कि अगर चुनाव जीता तो क्षेत्र का सर्वागीण विकास करूँगा ।मुखिया के कार्य क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यो को जनता के साथ बैठकर और जरूरत के अनुसार उसे पूरा करूँगा ।उन्होंने बदहाल शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की बात कही ।बताते चलें कि कृष्ण सिह  स्नातक उतीर्ण उम्मीदवार है।

बहरहाल प्रत्याशी अपना- अपना जोर लगा रहे है, और वोटर को अपने पक्ष में वोट देने के लिए वादे भी कर रहे है ।अब मतदाता अपना बहुमूल्य वोट किसे देते है ये तो चुनाव के बाद मतगणना के उपरांत ही सामने आएगा ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ