मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थानाक्षेत्र के नवटोली गांव निवासी युवक मनोज कुमार सिंह (22) की हुई हत्या मामले के आरोपित गजहरा पंचायत के नवटोली गांव निवासी गोविंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय तरीके से हुई। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की है। हत्या की नीयत से युवक का अपहरण किया गया था।
हत्या की पुष्टि तब हुई थी, जब लदनियां पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद मामले में संलिप्त एक महिला रंजू देवी उर्फ रंजना को रूद्रपुर थाने के भदुआर गांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने हत्या में शामिल होने की अपनी स्वीकारोक्ति के बाद खुलासा किया था कि पहले उनका प्रेम नवटोली के गोविंद सिंह के साथ था, बाद में उनका प्रेम उनके यहां बच्चे को पढ़ाने वाले युवक मनोज कुमार सिंह से हो गया, जिसे गोविंद सिंह बर्दाश्त नहीं कर सके और साजिश कर उसकी हत्या करा दी।
जमानत ले चुके गोविंद सिंह के विरुद्ध पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या में परिवर्तित किया। तब से वह फरार रहने लगा। पुलिस ने उसे नाटकीय तरीके से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इस सम्बन्ध में मृतक के पिता शिवनाथ सिंह के आवेदन पर थाने में 2 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन के अनुसार युवक गांव के ही गोविंद सिंह के घर जाकर बच्चों को पढ़ाता था। उनके यहां रुद्रपुर थाने के भदुआर गांव से रंजू उर्फ रंजना देवी ( 30) का रिश्तेदारी बताकर आना जाना था, जिनसे उनके लड़के की बातचीत होती थी। 4 अगस्त 2020 को गोविंद सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों ने एक साजिश के तहत उनके लड़के को रंजना देवी को नवटोली लाने के बहाने भदुआर भेजा, जहां से वह लौटकर अपने घर वापस नहीं आया।
उन्हें शक था कि आरोपितों ने उनके पुत्र का अपहरण कर या तो उसे बेच दिया या फिर उसकी हत्या कर दी है। आवेदक ने अपने पुत्र की रिकवरी के लिए गुहार लगायी थी। पुलिस को लड़के का मोबाइल गिरफ्तार रंजू के घर से प्राप्त हुआ था, जिसका उपयोग सीम बदलकर उसका पति कर रहा था। उस मोबाइल के कॉल डिटेल्स से पुलिस को बहुत मदद मिली थी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.