Header Ads Widget

सेवानिवृत पंचायत सचिव श्याम सुंदर पासवान के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।



मधुबनी - रहिका : प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी सभाभवन में मंगलवार को सेवानिवृत पंचायत सचिव श्याम सुंदर पासवान के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंडविकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में सरकारी कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह में वक्ताओं ने पंचायत सचिब श्याम सुंदर पासवान के साथ बिताये दिनों की चर्चा करते फफक पड़ते थे। रहिका पंचायत लोगों ने सचिब के कार्यशैली की प्रसन्नता किया उपस्थित लोगों ने मौके पर अंगवस्त्र देकर विदा किया गया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लम्बे समय से सचिब श्याम सुंदर पासवान ने सरकारी सेवा में सेवा दिया आज जुदाई का वक्त है। प्रधान सहायक मो निसार अहमद ने कहा कि विकास की समझ इनमें काफी था। उनके दीर्घायु होने की मन्नत मांगी। पदाधिकारी व कर्मियों ने उन्हें भरपूर सहयोग एवं स्नेह दिया। मौके पर प्रधान सहायक,अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री गणपति झा , ललन कुमार ,विवेकानंद झा, अमीर हसन, प्रभात कुमार, श्यामल कुमार झा,प्रमोद कुमार,राम बालक पासवान आदि पंचायत सचिव अन्य उपस्थित थे।