First Class g

दर्जनभर नये हरे आम के पेड़ काटने वाला धराया, जेल



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां थाना पुलिस ने करहरवा गांव निवासी सुभाष सिंह, पिता सुवरण सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। इसपर सनपतहा गांव निवासी राम उदगार सिंह के दर्जनभर हरे फलदार आम के पेड़ काटकर भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

प्रभावित श्री सिंह ने मामले में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व सीओ नीशीथ नंदन को आवेदन दिया था। आवेदन के अनुसार सात कट्ठा जमीन में दस वर्ष पूर्व दर्जनभर आम के पेड़ लगाये गये थे। पेड़ फल देने लगे थे। जिसे सनपतहा के जयशंकर कुमार , करहरवा के सुभाष सिंह आदि ने कुल्हाड़ी से काटकर धराशायी कर दिया था।

छानबीन में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इन्हें दोषी पाया था। घटना दिसम्बर 2020 की है। घटना के कुछ दिनों के बाद पुलिस ने श्री कुमार को गिरफ्तार किर जेल भेजा था। छह महीने बाद बुधवार को पुलिस ने श्री सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ