दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या, एक माह बीत जाने के बाद भी घुम रहे हैं आरोपी, न्याय के लिए परिवार पहुंचा महिला विकास मंच के पास


 

न्यूज़ डेस्क। दहेज के खातिर एक महिला फिर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेती है। मामला एक माह पहले लहरीसराय, दरभंगा का है जहां आपदा विभाग में कार्यरत कुमारी विशाखा की शादी पटना के मालसलामी थाने के रहने वाले रितेश दत्त पिता, ऋषि दत्त के साथ बीते साल को संपन्न हुई थी, शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों की तरफ से 9 लाख रुपए की डिमांड आने लगी साथ ही साथ लड़की की मासिक सैलरी भी मांगी जाने लगी, नहीं देने पर इस से मारपीट के साथ ताने और गालियां दी जाती रही।

इसकी शिकायत विशाखा ने अपने मां बाप से की। इतने पैसे देने में पिता ने खुद को असमर्थ बताया, मगर ससुराल वालो को कोई फर्क नहीं पड़ा वह लगातार लड़की को प्रताड़ित करते रहे, तंग आकर 22 मई को लड़की ने घर का दरवाज़ा बंद कर फांसी लगा ली।

पूरे मामले की एफआईआर लहरीयासराय थाने में दर्ज है, एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और विशाखा का हत्यारा खुले घुम रहा है। लड़की के मां बाप डीजीपी, उप- मुख्यमंत्री के अलावा कई आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुके हैं,पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है, अंत में यह परिवार न्याय के खातिर महिला विकास मंच के पास पहुंचा है। महिला विकास मंच ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुरी बात पत्रकारों के सामने रखी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ