पीड़ित मां ने सगे शराबी बेटे को भिजवाया जेल



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

थाना पुलिस के द्वारा एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़ित महिला ने अपने सगे शराबी बेटे के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.जिसमें बताया गया है कि विगत रविवार को देर रात करीब ग्यारह बजे महिला अपने घर का सारा कार्य करने के बाद घर में बैठी हुई थी.उसी दौरान पीड़ित महिला का लड़का 19 वर्षीय लक्ष्मी साह शराब पीकर घर पर आया और गाली गलौज करने लगा.हालाकि की पीड़ित महिला ने अपने शराबी बेटे को बहुत समझाया लेकिन उसने एक नहीं सुना.बताया गया है कि घर का सारा सामान भी उस शराबी बेटे ने तोड़ दिया.उसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी बासोपट्टी थाना पुलिस को दिया.सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस बल के जवानों के सहयोग से उस पियक्कड़ को पकड़ लिया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पियक्कड़ लक्ष्मी साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ