
अररिया/फारबिसगंज ज्ञान मिश्रा
रविवार को फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत आर टी मोहन पंचायत के गुढमी ग्राम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना अररिया जिला युवा इकाई का गठन किया गया , तथा संगठन को जिवंत रूप देने हेतु विचार विमर्श किया गया, साथ ही बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ अभिषेक सिंह ने जिला स्तर पर चयनित सभी करनी सेना के पधादिकारियों के नाम भी उद्घोषित किये ,जिसमें करनी सेना जिला युवा अध्यक्ष के रूप में - डॉ अभिषेक सिंह(गुढमी), जिला उपाध्यक्ष -पुरूषोत्तम सिंह(अररिया), अमित सिंह(फारबिसगंज), जिला महामंत्री-कौशिक सिंह भदौरिया , कौशल सिंह(जयनगर), अभिषेक सिंह(परिहारी), जिला संरक्षक-जय कुमार सिंह, जीतेन्द्र सिंह, लाल सिंह तोमर, राम जी सिंह , विजय सिंह , जिला प्रवक्ता-उत्तम सिंह (अररिया), नित्यम सिंह सिकरवार, जिला मंत्री-मयंक शेखर(अररिया), विक्रम सिंह (मझुआ), हिमांशु सिंह (जोगबनी), मिडिया प्रभारी-आभाष सिंह आदि नाम सम्मलित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह बबन ने न सिर्फ क्षत्रिय के गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी दिए बल्कि संगठन को कैसे जीवंत रूप देकर समाज में सकारात्मक प्रभाव लाया जा सके इसपर भी अपने सुझाव दिए,वही गुढमी निवासी डॉ अभिषेक सिंह ने कहा की हमारा फिल्म सेंसर बोर्ड ,साहित्य तथा समाज ने हमेशा से क्षत्रिय को एक विलेन के रूप में पेश किया है जो की गलत है ,इतिहास साक्षी है कि क्षत्रिय ने हमेशा से एक हीरो की भांति समाज की रक्षा की है और करते आ रहे है ,वहीं मृत्युंजय सिंह ने सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ हम कैसे ले सकते है तथा हम एक दूसरे की मदद कैसे कर सकते है इनकी जानकारी दिए ।सभा का सफल मंचसंचालन मझुआ निवासी अमरेंद्र सिंह अमर तथा अभिषेक सिंह ने किया ,इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारीगण तथा पवन सिंह, अमित परासर , हरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, अर्णव सिंह गोलू ,गौरव सिंह , हर्ष सिंह, रौशन सिंह, अंकित सिंह, राजगोपाल सिंह, पंकज रंजीत , श्रवण सिंह, चितरंजन सिंह, नितीश सिंह तथा भारी संख्या में क्षत्रिय मौजूद थे ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.