Header Ads Widget

सीतामढ़ी में धूमधाम से मना SSB के खोजी कुत्ते गेला का जन्मदिन।।



रंजीत कुमार, सीतामढ़ी : एसएसबी 20वीं वाहिनी डी कंपनी माधोपुर मुख्यालय में डॉग स्क्वायड के गेला स्वान सं. 325 का 6 ठां जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ जवानों ने मनाया।

एसएसबी के एसआइ आकाश निर्वाल ने बताया कि गेला एसएसबी परिवार का सदस्य है। जैसे हमारे सभी जवान सीमा की रखवाली में मुस्तैद रहते हैं. ठीक उसी तरह गेला भी है उन्होंने कहा कि हम सभी जवानों का जन्मदिन जिस तरह खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं. ठीक उसी तरह गेला का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गेला को बर्थडे के लिए उसके हैंडलर प्रदीप सिंह ने उसको सजाया-संवारा औऱ हैंडलर प्रदीप के दिशा-निर्देश पर गेला ने केक काटा। जवानों ने गेला की लंबी उम्र की प्रार्थना की।


गेला को खोजी स्वान की दक्षता प्राप्त है। उसने विशेष प्रशिक्षण 2015 में स्वान प्रशिक्षण केंद्र डेरा (अलवर) राजस्थान में प्राप्त किया। गेला की तैनाती जबसे हुई तबसे गेला ने पांच वर्षों में जिले के कई भागों में हत्या, लूट, चोरी, डकैती व दुष्कर्म के केस में बटालियन का सहयोग किया है। गेला के योगदानों को देखते हुए बटालियन उसका बर्थडे सेलिब्रेट करती है।