ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा आज दिनांक 8 मई, 2025 को संध्या 7 बजे से प्रयास रंग अड्डा में मृत्युंजय प्रसाद निर्देशित नाटक “तलाश” का मंचन हुआ। यह नाटक सुरेन्द्र वर्मा लिखित “मरणोपरांत” से प्रेरित है।
कथासार :-
स्त्री का मन क्या चाहता है ?
इस प्रश्न का उत्तर देना पुरुषों के लिए आसान नहीं है। शायद ही कभी पुरुष स्त्री के अंतर्मन को छू सके। तलाश नाटक इसी सन्दर्भ में है। क्या कभी कोई स्त्री सम्पूर्णता में अपना जीवन जी पाती है? उसका पूरा जीवन इसी खोज में गुज़र जाता है कि शायद कल कोई और पुरुष उसे समझेगा।
नीरजा एक शादीशुदा महिला है। उसको अपने पति दिवाकर से कोई शिकायत नहीं है। वह अपने पति की इज्जत करती है और उसका ख्याल रखती है। जीवन ठीक चल रहा है, लेकिन वो अभय से भी प्यार करती है और अपने पति को भी छोड़ना नहीं चाहती, पर उसे निर्णय तो लेना ही होगा कि वो अपनी बाकी जिंदगी किसके साथ गुजारेगी, दिवाकर या अभय के साथ या सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा ?
मंच पर :-
नीरजा: सुकन्या पंडित, दिवाकर: अमन कुभार, अभय: प्रिन्स राज।
मंच परे :-
प्रकाश : रामप्रवेश/ मनीष
मंच : रजनीश / विनोद
कार्ड /फोल्डर : जफर आलम
रूप सजा : ममता/अरविंद
वस्त्र विन्यास : रितिका
मीडिया : अभिजीत चक्रवर्ती
सहायक निर्देशक : सोनू कुमार
प्रस्तुति नियंत्रक : अभिषेक राज
कहानी : अजय शुक्ला व सुरेन्द्र वर्मा
निर्देशक : मृत्युंजय प्रसाद
प्रस्तुति : लोक पंच, पटना
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.