तेनुआही चौक स्थित सोनी नदी होगी अतिक्रमणमुक्त : सीओ



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां अंचल के तेनुआही चौक के समीप से होकर गुजरनेवाली सोनी नदी का अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण जलबहाव अवरुद्ध हो गया है। अवरुद्ध पानी गांव में प्रवेश करने लगा है। उत्पन्न समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सीओ निशीथ नंदन को अतिक्रमणमुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में सीओ ने उक्त अतिक्रमित नदी को मुक्त करने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए सीओ श्री नंदन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित तेनुआही गांव से गुजरनेवाली अतिक्रमित सोनी नदी को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण से मुक्ति दिलाई जाएगी। आवेदन देने वाले लोगों में रवीन्द्र साफी, गंगा सागर यादव समेत 183 लोगों के नाम शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ