पूर्णिया:ज्ञान मिश्रा
सदर थाना क्षेत्र के कप्तानपाड़ा के अब्दुल्ला नगर में एक घर से फ्रिज में भरा खून मिला है। बरामद खून के तार ब्लड के अवैध ब्यपार से जुड़ा है। दरअसल सन्नी कुमार नाम का एक युवक राजकुमार नाम के एक ब्यक्ति के घर आया था।जिसके बाद से वह गायब था। परिजन ढूंढते ढूंढते राजकुमार से इस बारे में पूछताछ करने लगे। आसपास के लोगो ने बताया कि सन्नी इसी घर से निकला था जो बाहर निकलते ही गिर गया था।
हंगामा बढ़ते देख सदर थाना पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस ने राजकुमार से गायब सन्नी के बारे में पूछताछ की। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पुलिस की आँख फटी की फटी रह गई। पुलिस को फ्रिज से 36 पैकेट इंसान का खून बरामद हुआ। मौके पर पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार ने बताया कि वह खून का कारोबार करता है और निजी अस्पतालों में दिया करता है। राजकुमार ने बताया कि सन्नी भी यहाँ अपना खून बेचने आया था और खून देने के बाद चला गया।पुलिस ने घर से कई उपकरण भी बरामद किया जिससे खून निकाला जाता था। यहाँ गरीब लोगों को, नशेड़ियों को बहलाफुसला कर पैसे का लालच देकर लाया जाता था फिर खून निकालकर कम पैसे देकर भगा दिया जाता था।
नशेड़ियों को अपने नशे के लायक पैसा मिल जाता था। इस चक्कर मे महीने मे 3 4 बार अपना खून बेच देता था। गिरफ्तार खून के तस्कर राजकुमार के तार कई बड़े नर्सिंग होम से जुड़े हुए है। उसके घर से कई कागजात बरामद हुए है जिसमे बड़े बड़े हॉस्पिटल व डॉक्टर के नाम लिखे है। आसपास के लोगो ने बताया कि राजकुमार करीब 1 साल से यहाँ रहता था और इसके यहाँ रोजाना कई लोगो का आना जाना लगा रहता था।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.