ट्रैक्टर की ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया


 

मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट ।

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के अंतर्गत लौठवा गांव के निकट जानकी नगर में ट्रैक्टर की ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की जगह पर मृत्यु हो गई.मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है.ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लौठवा गांव निवासी गुलाम मंडल के रूप में किया गया है.मालूम हो कि अन्य घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हालाकि इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए उचित मुवावजे की मांग भी की है.साथ ही बतादें कि जैसे ही इस घटना की जानकारी की बासोपट्टी थाना पुलिस को हुई.उसके तुरंत बाद बासोपट्टी थाना प्रभारी अरविंद कुमार मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन के भेज मामले की छानबीन करवाना शुरू कर दिए हैं.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के मधुबनी भेज दिया गया है.साथ ही उन्होंने यह बात भी कहा कि पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ