Header Ads Widget

हज भवन के कोचिंग से इस साल 51 छात्र छात्राओं ने BPSC में पाई सफलता..अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने सभी को दी बधाई।



न्यूज़ डेस्क। इस साल 64वी बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हर साल बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के अन्तर्गत आने वाले हज भवन में भी निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाती रही है। इसमें अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को पढ़ने के साथ साथ रहने की व्यवस्था भी की जाती है। यहां कराए जाने वाले कोचिंग के माध्यम से इस साल 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने सफ़लता हासिल किया है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 89 अल्पसंख्यक छात्रों में करीब आधे से अधिक हज भवन कोचिंग के अभ्यर्थी हैं।

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने हज भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर इन सभी अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा आपकी सफलता से नए अभ्यर्थियों को प्रेरणा मिलेगी, इसके अलावा उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के छात्रों को हज भवन की फ्री कोचिंग सेंटर का लाभ उठाना चाहिए। बताते चलें हज भवन में यूपीएससी, बीपीएससी के आलावा अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उच्च स्तर की शैक्षणिक व्यवस्था मुफ्त में कराई जाती है।

मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ़ करते हुए कहा कि हज भवन में बीपीएससी की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की परिकल्पना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ वर्षों पहले की थी,आज उनकी इस पहल का नतीजा सामने आने लगा है। उन्होंने आने वाले समय में हज भवन कोचिंग की गुणवक्ता और उसके स्तर में और इजाफा करने की बात भी कही है।

BPSC-64 में 1465 सीट के लिए कुल 471581 छात्रों ने फॉर्म अप्लाई किया था जिसमें फाइनल एग्जाम के बाद 1454 लोगों का रिजल्ट आया जिसमें कुल 88 अल्पसंख्यक कैंडिडेट सफल हुए।

यहां देखें पूरी सफल अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों लिस्ट :-

  नाम -            रैंक

1. आशमा खातून - 206
2. Md आदिल बिलाल - 22
3. फैसल रज़ा - 40
4. Md शाहनवाज़ अख्तर - 96
5. रज़िआ सुल्ताना - 1465
6. Md वसीम - 85
7. आफताब करीम - 294
8. Md शादाब आलम - 60
9. Md मिन्हाज़ुदीन - 293
10. शाहबाज़ हुसैन - 281
11. सफ़दर रहमान - 43
12. आकिब जावेद - 502
13. शोहब जमन - 102
14. आमिल रज़ा - 460
15. शफ़क़त तौफ़ीक़ - 897
16. मोहम्मद ज़फर - 137
17. Md नाज़िश अली - 421
18. साकिब अहमद - 427
19. सारीना आज़ाद - 814
20. कासिफ नवाज़ - 428
21. ज़ाहिद अख्तर अंसारी - 1279
22. Md साबिहुल हसन - 228
23. नादिर वक़ार आयुबी - 289
24. Md अफ़रोज़ आलम - 295
25. Md सरफराज़ अहमद - 336
26. आफताब आलम - 418
27. Md ताबिश हसन - 422
28. Md अतहर जमील - 462
29. अमीर हुसैन - 464
30. Md आसिफ हुसैन - 488
31. Md रइस आलम - 565
32. Md नौशाद हैदर - 587
33. सीबा सदफ sadia - 609
34. Md सक़ीब अलाउद्दीन - 631
35. Md अज़ाज़ आलम - 669
36. सादाब आलम - 740
37. अजमत अली अंसारी - 858
38. Md सहबाज अख्तर - 869
39. सगुफ्ता प्रवीण - 877
40. Md जमशेद - 922
41. गुफरान अनवर - 924
42. अहमद हसन - 943
43. नज़मूल हसन - 965
44. महफूज आलम - 997
45. Md नोमान - 1090
46. Md गुफरान मज़हरी - 1112
47. सिमरन आज़ाद - 1143
48. Md अज़हरुद्दीन - 1153
49. समीना खातून - 1157
50. शादी रऊफ - 1172
51. Md सरवर आलम - 1188
52. सहला बारी - 1240
53. शम्मा प्रवीण - 1365
54. सदफ आलम - 1381
55. खुशबु खातून - 1392
56. वसीम अकरम - 1672
57. नज़नी अकरम - 1798
58. नुज़हत - 1823
59. Md सरफराज़ अहमद - 2951
60. Md शाहरुख़ हुसैन - 568
61. खुर्शीद अहमद हुसैन - 667
62. मुदासिर सबा - 697
63. आसिफ आलम - 765
64. Md तय्यब हुसैन - 856
65. परवेज़ आलम - 1325
66. Md इम्तियाज़ अहमद - 1370
67. सनोबर खानम - 1622
68. नूर जहाँ - 1646
69. ज़ेबा मोबीन - 2087
70. तब्बू खातून - 2129
71. Md एज़ाज़ अहमद - 3045
72. Md सैफुल्ला - 811
73. Md कलीम अख्तर - 1432
74. आफताब आलम - 1444
75. अलाउद्दीन अंसारी - 1453
76. Md मुशफीक हुसैन - 1458
77. Md क़ैसऱ आलम - 1515
78. Md वसीम फ़िरोज़ - 1549
79. मोहिबुल्लाह अंसारी - 216
80. Md शहीद रज़ा खाना - 741
81. Md अताउल हक़ - 729
82. रोकइया - 1352
83. फौजया ग़ज़ल - 1402
84. गुलाम सरवर - 1506
85. मासूम खानम - 1547
86. अफ़रोज़ अख्तर - 1569
87. खुसबू आज़म - 1678
88. शारबा तरन्नुम - 2294