मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
सूबे में विकास की किरणें सभी गांव तक पहुंचने लगी है.सरकार विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है.उक्त बातें खजौली विधानसभा के भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं.उन्होंने कहा कि खजौली विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में सड़क की समस्या को प्राथमिकता से लिया गया है.आज गांव मुहल्ले की विभिन्न सड़कें चमक रही है.करीब बीस वर्ष पूर्व कुछ ऐसा भी समय था जिस समय सड़क,स्वास्थ्य,बिजली कई गांव तक नहीं पा रही थीं.परंतु अब धीरे धीरे हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है.कई गांव मुहल्ले की सड़को को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है.जर्जर सड़क को दुरुस्त किया गया है.स्थानीय लोगो ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक को मिथिला परंपरा के तहत पाग दुप्पटा व माला से स्वागत किया.विधायक ने कहा कि विकास कार्य जारी रहेगी.बासोपट्टी प्रखंड के भलुआही गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत मुख्य सड़क से भलूआही पश्चिम टोल तक करीब 32 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य होगी.सड़क की समस्या को लेकर विधायक ने गंभीरता से लेते हुए दूर करने का प्रयास किया.जिसको लेकर ग्रामीणों ने साधुवाद दिया.इस सड़क का निर्माण हो जाने से बासोपट्टी एवं हरलाखी प्रखंड के कई गांवों का संपर्क जुट जायेगा.मौके पर हरिश्चंद्र शर्मा,विनोद ठाकुर,जिला मंत्री किसान प्रकोष्ठ दीपक ठाकुर,पंकज कुमार साह,उदयशंकर साह,निर्मल ठाकुर,विनोद ठाकुर,कृष्ण कांत ठाकुर,शिवनारायण ठाकुर कमलनारायण ठाकुर,राम पुकार साह सहित अन्य शामिल हुए.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.