बासोपट्टी थाना पुलिस ने 1050 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट ।

थाना पुलिस के द्वारा 1050 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.बताते चलें कि एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.जिसमें बताया गया है कि विगत शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह करवाई की गई है.मालूम हो कि एसआई सुरेश प्रसाद सिंह को जानकारी मिली की खौना में वार्ड नं 1 शंकर चौक से उत्तर खोनमा सहनी का अर्धनिर्मित मकान है. बताया गया है कि खौना गांव निवासी मनोज सहनी एवं रामदयाल सहनी दोनों मिलकर नेपाली व देशी शराब लाकर उसी मकान में रखा है.उक्त सूचना की पुष्टि करने के लिए प्रशासन मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि खौना गांव निवासी मनोज सहनी,रामदयाल सहनी एवं फेकू सहनी तीनों मिलकर शराब से भरे हुए जूट के बोरों को छुपा रहे थे.हालाकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्करों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया गया.लेकिन मौके से रामदयाल सहनी एवं मनोज सहनी भागने में सफल रहे.वहीं तीसरे तस्कर फेकु सहनी को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1050 बोतल शराब को जब्त किया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.कहा कि साथ ही फरार तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ