पथलगाढ़ा की टूटी सड़क के निर्माण की मांग



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

प्रखंड की कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा गांव से एनएच 227 तक की सड़क कई जगहों पर टूटी पड़ी है। सड़क के टूटने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। प्रखंड मुख्यालय लदनियां व एनएच तक जाने में कठिनाइयों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार सोनी नदी पर बने अनियमित पुल निर्माण के कारण गागन नदी का पानी पथलगाढ़ा व दोनवारी गांव से गुजरता है। पानी का बहाव नहीं होने के कारण पानी सड़क से होकर गुजरता है, जिसकारण सड़क कई जगहों पर टूट गई है। टूटी यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है। गांव में कीचड़ व पानी का आलम है। खासकर पद्मा-छपकी पीडब्ल्यूडी सड़क स्थित दोनवारी व महुलिया के समीप पानी जमा रहने से यातायात बाधित हो गया है। इन ग्रामीण मुख्य सड़क को मोटरेबल बनाने की जरूरत है। गांव को इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में पूर्व जिप सदस्य नवलकिशोर यादव व पंसस रामकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने बीडीओ अखिलेश्वर कुमार को एक आवेदन सौंपकर टूटे सड़क की मरम्मत व पक्का नाले के निर्माण की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ