राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुर्णिया विभाग सम्पर्क प्रमुख स्व.मोहन पासवान के आवास पहुँचे पुर्णिया विधायक खेमका।



फारबिसगंज अररिया:ज्ञान मिश्रा-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुर्णिया विभाग सम्पर्क प्रमुख फारबिसगंज आरएमएल पथ वार्ड संख्या 7 निवासी वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहन पासवान के एक सप्ताह पूर्व हुए आसामयिक निधन पर मंगलवार को पुर्णिया के भाजपा विधायकविजय खेमका एवं फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उनके आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया। श्री खेमका ने कहा कि स्व. पासवान बहुत ही सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे तथा संघ के प्रति समर्पित थे। कहा कि महीने में एक से दो बार उनसे बातचीत होते रहा करता था। उनके निधन पर संघ ने एक सच्चें सिपाही को खो दिया। उनकी भरपाई नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी तौर पर जो भी मदद होगी वह उन्हें पूरा करवाएंगे। इस मौके पर मृतक के छोटे भाई पूर्व वार्ड पार्षद सह पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष धीरज पासवान,
सचिदानंद मेहता, प्रताप मण्डल, सन्तोष मिश्रा, दीपक कुमार, प्रदीप कनोजिया, श्याम झा, मनजीत मिश्रा, आशीष कुमार, ओम प्रकाश शर्मा,चंदन पासवान, सूरज पासवान, मनोज पासवान, रामदास पासवान, छोटू पासवान आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ