निरीक्षण में दिखा मनरेगा कार्यालय कर्मी गायब



लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।

 प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंचे डीआरडीए के निर्देशक डॉ. राजेश्वर प्रसाद ने प्रखंड मनरेगा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीओ अरशद जमाल व प्रभारी जेई प्रकाश कुमार उपस्थित नहीं थे। इनके बराबर अनुपस्थित रहने की मिली शिकायत पर निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत सही साबित हुई। उन्होंने कहा कि बीडीओ अखिलेश्वर कुमार के द्वारा भी पीओ की शिकायत की गई थी। मनरेगा कार्यालय के कर्मियों की मनमानी की जानकारी पर बिफरे निदेशक श्री प्रसाद ने कार्रवाई किये जाने की बात कही। प्रभारी जेई प्रकाश कुमार द्वारा 26 अप्रैल को योगदान करने के बाद से इस महीने के मंगलवार तक अनुपस्थित रहने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसने उनकी हाजिरी काट दी। वहीं बेलाही पंचायत के पीआरएस मिथिलेश कुमार के बारे में मिली शिकायत का जायजा लिया। उसने उसे फोनकर बुलाया। लेकिन वह पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होना मुनासिब नहीं समझा। आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारी ने पीआरएस के विरुद्ध कठोर कारर्वाई करने की बात कहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ