लदनियां पुलिस ने जब्त की 1560 बोतल नेपाली शराब



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

गश्ती पर निकली थाना पुलिस ने रविवार की रात दोनवारी व महुलिया गांव के बीच स्थित सड़क से 1560 बोतल नेपाली शराब जब्त की। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। शराब बोलेरो गाड़ी समेत जब्त की गई। कारोबारी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ