इंटरनेशनल स्कूल की ओर से स्कूल कैम्पस में बनाया गया वेसिनेशन सेंटर, अल्बा कॉलोनी के लोगों को दिया जा रहा है टीका

 


न्यूज़ डेस्क। इस समय पूरे देश में कोविड 19 टीकाकरण का कार्य जोर शोर से चल रहा है,बिहार में भी इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है खासतौर पर मुस्लिम समाज में जागरूकता लाने के लिए शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी गांव कस्बे में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को टीका लगवाने की लगातार अपील कर रहें हैं तथा लोगों के मन में सभी तरह के संशय व सवालों का जवाब भी दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में पटना से सटे फुलवारी शरीफ के अल्बा कॉलोनी इंटरनेशनल स्कूल में भी वेसिनेशन का कार्य किया जा रहा है इसमें स्वास्थ विभाग की ओर से स्कूल कैम्पस में वेसिनेशन सेंटर बनाया गया है। खास तौर पर बात की जाए तो स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती फरहत हसन का काफी सहयोग रहा है। इससे पहले भी इस स्कूल की ओर से जगह जगह हेल्थ कैंप लगाया जाता रहा है।इस बार यहां तीसरी बार कोविड सेंटर बनाया गया है जिसमें युवाओं के साथ साथ कई लोगों को टीका दिया जा रहा है और यह सिलसिला अब तक जारी है।

RN News से ख़ास बातचीत में इस स्कूल के असिटेंट डायरेक्टर ने बताया कि यह स्कूल बच्चो के साथ उनके अभिवावक के सेहत के प्रति काफी जागरूक है इस लिए ही जगह जगह हेल्थ कैंप का आयोजन करता रहा रहा है ,इस बार भी हमने फुलवारी शरीफ के अल्बा कॉलोनी में टीकाकरण का आयोजन किया है, जिसका फायदा अल्बा कॉलोनी के साथ आस पास के लोग को भी मिलेगा, इसके लिए स्वास्थ विभाग की टीम को बुलाया गया है जो लोगों को टीका देने के काम में जुटी हुई हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छः माह में छः करोड़ टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया है, जिसमें हरेक समुदाय से जनसहबागिता होना जरूरी है तभी यह अभियान सफल होगा। स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर ने कहा सभी को इस कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है, इसके लिए 18 उम्र से अधिक के युवा वा 45 साल से अधिक के सभी  स्वस्थ लोग यहां आ कर टीका लगवा सकते हैं।

फिलहाल यहां पर पुरे जोरशोर से टीकाकरण का कार्य जारी है इसके लिए स्वास्थ कर्मी बखूबी अपनी सेवा दे रहें हैं। कई मुस्लिम धर्मगुरु भी इसके लिए सभी को जागरूक कर रहें हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ