मधुबनी - बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के मनमोहन हाई स्कूल के परिसर में जगत मंडल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता रामविलास पासवान ने किया. बतादें कि शोक सभा के दौरान 2 मिनट के लिए मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि परसा गांव निवासी जगत मंडल हमारे पार्टी का बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थे.लेकिन उनके असमय निधन से पार्टी का जो नुकसान हुआ है.उसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके याद में पार्टी के तरफ से निर्णय लिया गया कि जगत मंडल का प्रतिमा बनवाकर स्थापित किया जाएगा.बताते चलें कि इस शोक सभा के दौरान कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर इस शोक सभा का आयोजन किया गया.साथ ही उन्होंने यह भी कहा राजद के नेता सहाबुद्दीन का भी निधन हो गया है.जिसके लिए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की.कहा कि किस तरह से उनकी मौत हो गई है इसके सरकार के द्वारा जांच किया जाय.साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र गोएथ का भी निधन हो गया है.जिससे पार्टी का बहुत ही ज्यादा छती हुई है जिसकी कमी को पूरा करना असम्भव है.मौके पर मुखिया अशोक साफी,रामकुमार यादव,भोगेंद्र मंडल,विजय यादव,गणेशी राम,अशोक यादव,किशोरी साह,अहद अंसारी,सत्यनारायण पासवान,राजेश कुमार राजा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.