न्यूज डेस्क। औरंगाबाद के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनार्दन सिंह को प्रधान सहायक बनाया गया है।सोमवार को उन्होनें अपना पदभार ग्रहण किया।
बताते चलें बीते दिनों प्राचार्य के द्वारा सहायक नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी प्रधान सहायक बनाए जाने पर जनार्दन सिंह ने आपत्ति जताई थी,उनका कहना था कि वह स्वयं वरीय हैं और प्रधान सहायक का पद उन्हें मिलना चाहिए। इसके लिए बीते दिनों उन्होंने कुलपति को पत्र भी लिखा था, आखिरकार उनकी यह हक की लड़ाई काम आई और वह प्रधान सहायक बनाए गए।
इस विषय पर जब हमने जनार्दन सिंह से बात की तो उन्होनें प्राचार्य महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होनें कहा कि जिस पद की जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वो ईमानदारी से बखुबी निभाएंगें।
राजनीति में भी सक्रिय हैं जनार्दन सिंह
विगत कई वर्षों से वे अपने क्षेत्र में सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं। और गंभीरता से जनता के सरोकार और मुद्दों के लिए आवाज बुलंद करते रहते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰ कांति सिंह के निकटतम सहयोगी माने जाने वाले श्री यादव समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर विलीन रहते हैं। जिसके चलते इनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। फिलहाल प्रधान सहायक बनाए जाने पर इनके चाहने वालों और इनके समर्थकों में उत्साह का मौहौल है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.