भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने लिया वैक्सीन


नवगछिया - भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने सोमवार को नवगछिया पीएचसी जा कर अपना वैक्सिनेशन करवाया है. वैक्सिनेशन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर किसी को अपना वैक्सिनेशन सुनिश्चित करना चाहिये. यह बिल्कुल आसान है और इससे किसी प्रकार की हानी नहीं है. उन्होंने 18+ वैक्सिनेशन शुरू होने से पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. विनोद ने कहा कि उन्हें कोविडशील्ड विस्कीन दिया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ