मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
सामाजिक कार्यकर्ता सह जनवितरक डलोखर गांव निवासी रामचन्द्र नायक का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। मुखाग्नि शिक्षक पुत्र सत्यनारायण नायक ने दी। उनके दूसरे पुत्र सीआईएसएफ हैं। उनके निधन पर लोगों ने संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने वालों में रामखेलावन यादव, रामदेव यादव, रामचन्द्र यादव, लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी, मो. मुजाहिर, हरिनारायण सहनी, महेन्द्र नायक आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की। सामाजिक क्षेत्र में उनके समतामूलक नजरिये के लिए लोगों ने उनकी सराहना की।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.