पालीगंज।पालीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को किया देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार जलपुरा गांव के पास कुछ लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर दो अपराधियों को देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. अंधेरे का लाभ उठाकर कई अपराधी फरार हो गए.
गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस थाने में गहन पूछताछ कर रही है.हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार पालीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि जलपुरा गांव के पास कुछ अपराधी वारदात की योजना को अंजाम देने के लिये एकत्रित हुए हैं. उसी सूचना पर पुलिस बल के साथ जलपुरा सोन नदी बालू घाट के रास्ते पर घेराबंदी कर योजना बना रहे दो अपराधियों को एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.