बासोपट्टी ईश्वर सचिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय का छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाकर जिला का किया नाम रौशन



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी ईश्वर सचिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र शिवम् पूर्वे ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है.मिली जानकारी के अनुसार शिवम पूर्वे बासोपट्टी में भवानी कोचिंग के सहारे पढ़ाई को पूरी किया.बासोपट्टी में विद्यालय में पठन पाठन कर बेहतर परिणाम लाया.शिवम में अपनी सफलता का क्षेत्र भवानी कोचिंग सेंटर के शिक्षक एवं अपने अभिवावक को दिया है.मालूम हो कि बासोपट्टी प्रखंड सीमावर्ती इलाकों में स्थित है.जिसको लेकर यहां के छात्र सरकारी विद्यालय के साथ साथ कोचिंग के सहारे शिक्षा ग्रहण करते है.बासोपट्टी शिक्षा का हब बन गई है.जहां दूर दराज के छात्र एवं छात्रा पढ़ने के लिए नामांकन करवाते है.वहीं कई जगहों पर शिक्षा भी ग्रहण करते है.शिवम ने मैट्रिक परिणाम में कुल 476 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.शिवम का परिणाम आते ही स्थानीय क्षेत्र में प्रशंसा होने लगी.शिवम के घर पर उनके साथी एवं परिजनो में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया.शिवम ने बताया कि मै आगे आइआइटी का तैयारी करना चाहता हूं.इसके बाद देश व समाज की सेवा करूंगा.शिवम के पिता कृषि करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है.शिवम की माता मिंटू देवी ने अपने पुत्र शिवम की सफलता पर आभार व्यक्त किया.शिवम के पिता अशोक पूर्वे ने बताया कि इस कोरोना महमारी में खूब मेहनत कर शिवम ने सफलता हासिल किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ