मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव में विगत बारह वर्षों से सामूदायिक भवन निर्माणाधीन पड़ा है। सांसद ऐच्छिक कोष की 4 . 5 लाख की राशि से इसका निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ था, जो आजतक अधूरा पड़ा है। बची राशि कार्यकारी ऐजेंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी के खाते में पड़ी है। योजना के अधूरे निर्माण से किये गये व्यय निष्फल साबित हो रहे हैं। इस बाबत लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर अधूरे पड़े सामूदायिक भवन के निर्माण की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.