मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
बेनीपट्टी के महमदपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड के विरोध में शनिवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एनएच 227 स्थित गांधी स्मारक चौक पर धरना देकर चक्का जाम किया। अध्यक्षता झमेली महरा ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक साथ सरकार विरोधी नारे लगाये। हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दिलाने की मांग की। पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को मुआवजे के तौर पर 50 - 50 लाख रुपए दिए जाने के साथ एक- एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की भी मांग की। धरना के कारण लगभग चार घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर जिप सदस्य रामाशीष पासवान, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा, राजद के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू, रामकुमार यादव, रामपुकार साह, मोहम्मद हासिम, पंडित लाल राय, जगदीश यादव, विनोद यादव, राधेकृष्ण राय, रामकुमार राय, विजय राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.