दुल्हिन बाजार में भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस



पटना। दुल्हिन बाजार प्रखंड के भीमिनी चक ग्राम में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम के पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा जी हैं इन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. देश के राजनीतिक इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने जब एंट्री की थी तो उस समय शायद ही किसी ने भी सोचा होगा कि एक दिन पार्टी देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता संभाल रही होगी. 80 के दशक में जब बीजेपी का गठन हुआ और पार्टी ने एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर पहला लोकसभा चुनाव लड़ा तो पार्टी के खाते में महज दो सीटें ही आई थी. इसके बावजूद पार्टी नेताओं ने हिम्मत नहीं हारी.

अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी से होते हुए आज पार्टी नरेंद्र मोदी की अगुवाई तक पहुंच गई है.6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है. 41 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है. संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है। इस खास मौके पर उपस्थित मृत्युंजय कुमार उर्फ बजरंग सिंह, मंडल महामंत्री कुंदन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, पैक्स अध्यक्ष शंभू सिंह, सूरज मोहन सिंह, कुमार रामनिवास शर्मा, वरुण शर्मा, अरुण सिंह, महेश यादव, श्रीकांत सिंह आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ