मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड मुख्यालय बाजार में सीओ निशीथ नंदन ने आरोग्य ग्रामीण हेल्थ केयर फाउंडेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा की जरूरत आज भी गांव में रहनेवाले किसान व मजदूरों को है। ये बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए चाहकर भी बाहर नहीं जा पाते है। बढ़ती जनसंख्या के बीच लोगों को ऐसी संस्थाओं की अपेक्षा थी। उन्होंने चिकित्सकों को कई सुझाव भी दिये। मौके पर रंजन कुमार यादव, कौशल कुमार यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.