मधुबनी - बासोपट्टी
बासोपट्टी गुदड़ी बाजार में विगत 18 दिसंबर को हुई थी गोलीकांड के मामले में बासोपट्टी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.गोली कांड को लेकर बासोपट्टी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर रही थी.उसी दौरान एक और अपराधी को बासोपट्टी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी करती अा रही थी.लेकिन अपराधी गिरफ्त से बाहर था.जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया बाइक के साथ साथ हथियार भी बरामद कर लिया गया है.साथ ही एक अभियुक्त को भी पकड़ लिया गया है.पकड़े गए अपराधी की पहचान कलुवाही थाना क्षेत्र के नरार गोठ निवासी परवीन यादव के रूप में किया गया है.इस संबंध में थाना अध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि इस मामले में इससे पहले भी कई अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी परवीन यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.