मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी की आकस्मिक निधन हो जाने पर सजद(डी)बासोपट्टी क्षेत्रीय कार्यालय छतौनी में प्रखंड अध्यक्ष अमीरी झा के अध्यक्ष्ता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.जिसमे मृतक के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया.श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रदेश महासचिब राजेश कुमार सिंह ने कहा की उनके असमय चले जाने से प्रखंड वासियों के लिए अपूरणीय छती है.जिसका भरपाइ करना फिलहाल मुश्किल है.प्रमुख उर्मिला देवी विकास के प्रति सदैव ततपर रहती थी.उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के मान सम्मान से कभी समझौता नहीं किए.जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र चौधरी ने कहा की उन्होंने सभी तरह के आपदा चाहे बाढ़ सुखार हो या कोरोना महामारी हो या आंधी तूफान ओला गिरने से फसल छाती हुवा हो उन्होंने जिलापदाधिकारी से पत्र से या मोबाईल से बात कर जनता को राहत दिलवाने में अहम् भूमिका अदा करती थी.शोक सभा में मंगनू पंडित,सुनील कुमार सिंह,रामभजन यादव,सरोज सिंह ,मो .इसराइल,जयचंद्र झा, सुरेंद्र चौधरी,सुधीर चौधरी, रमेश झा,सुरेश चौधरी,कृष्ण कुमार ठाकुर,जय किशोर यादव,कारी सदा,रौशन कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता भाग लिए.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.