बंद कमरे में से हुई समान एवं जेवरात कि चोरी बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज


मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव में बंद घर में से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.इस संबंध में स्थानीय राजीव कुमार झा ने बासोपट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया.दिए गए आवेदन में बताया गया है कि हम सभी जीवकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं.पड़ोसी के द्वारा सूचना मिला कि किचेन एवं उसके बगल का गेट खुला हुआ है.मधुबनी से घर आने पर पता चला कि मेन गेट का ताला तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
सामान भी बिखरा हुआ था.घटना का अंजाम पैसा व जेवरात चोरी के नियत से होने का प्रतीक हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार घटना में कुल सात गोदरेज में से सामान चोरी होने की बात बताया गया है.इसके साथ ही घर से कुछ जेवरात भी चोरी कर लिया गया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ