मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
हरलाखी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नहरनिया गांव से एक 10 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए वडियो वाइरल होने का मामला प्रकाश में आया है.बताया जा रहा है कि लड़की अपने भावी के साथ बाहर गई हुई थी जहां उसकी भावी कार्य करती थी.उसी दौरान 4 मनचले युवक ने उस लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया साथ ही वीडियो बना कर वाइरल किया गया है.
हालाकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर 4 अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.पकड़े गए आरोपी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हरलाखी गांव निवासी अफरोज अंसारी,कसेरा गांव निवासी रिजवान अंसारी,सरफरोज अंसारी,छोटू कामत बताया गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि बहुत ही दुख:द घटना है.इस घटना में पकड़े गए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.