आरा से शिवम् ओझा की रिर्पोट
आज दिनांक 13-3-2021को युवा राजद भोजपुर के द्वारा आयोजित 23 मार्च को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, संविदाकर्मी और शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव के मुद्दे पर, भोजपुर जिला राजद के कार्यालय मौला बाग आरा में,कारी सोहैब प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद ने बैठक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि बिहार सरकार 19 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन 19 लोगों को भी नौकरी नहीं मिली जबकि सरकार बने इतने दिन हो गया। आगे उन्होंने ने कहा कि बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य का खासता हाल है भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई से गरीब बेहाल है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है गुंडा अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। संविदाकर्मी और शिक्षक अभ्यर्थियों को यह सरकार दौड़ा दौड़ा कर पीट रही है। आगे कहा कि अधिक से अधिक की संख्या में भोजपुर जिले के नौजवान साथी विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में भाग ले। कार्यालय में उपस्थित भारी संख्या में युवा राजद भोजपुर के साथीयों में जोश भर। अध्यक्षता अरूण कुमार यादव एवं संचालन लाल बहादुर यादव ने की। उपस्थित साथीयों में भोजपुर जिला अध्यक्ष बिरबल यादव, असमंजस यादव, नूरुल हक राईन, जीतू चंद्रवंशी, धनंजय यादव,बबलू ठाकुर,राजू यादव,रजनिश यादव, जीतेन्द्र पासवान,भीम यादव, ईशान राज, अशोक राम साभा यादव संतोष सिन्हा,कमल चंद्रवंशी आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.