पिकअप वान पर लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद।

मधुबनी -रहिका से प्रेम कुमार झा की रिपोर्ट। थाना क्षेत्र के ककरौल गांव कको जाने वाली रास्ता पर ट्रांसफार्मर के नजदीक से पिकअप पर लदा विदेशी शराब बरामद हुआ । विदेशी शराब बरामदगी के सम्बंध में सदर इंस्पेक्टर आर के भानु ने बताया कि शुक्रवार की रात रहिका थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सूचना दी गई थी थाना क्षेत्र में विदेशी शराब की खेप उतरने वाली है। तक्क्षन् करवाई करते हुए रहिका थाना अध्यक्ष अपने साथ सब इंस्पेक्टर कुंदन वासकी वा अ नि व रामा कांत सिंह व पुलिसबल के संग निशानदेही वाले जगह पर कपिलेश्वर में पिकअप वाहन की चेकिंग कर रहे थे पिकअप जो दरभंगा की ओर आ रहा था ।

अचानक एक बिना नम्बर प्लेट लगा पिकअप पुलिस के द्वारा चेकिंग करते हुए देखा तो तेज गति पिकअप ककरौल गांव की ओर ले जा रहा था पुलिस के द्वारा पीछा किया तो ककरौल गांव के ट्रांसफार्मर के पास पिकअप को खड़ा करके भाग गया तस्कर की पहचान खुर्शीद आलम उर्फ चुन्नू पहचान के रूप की गई नामजद अभियुक्त मौके पर से भागते हुए पहचान किया । शराब बरामदगी में नामजद अभियुक्त के रूप में तस्कर खुर्शीद आलम उर्फ चुन्नू के रूप के किया गया । बरामद कार्टून में विदेशी शराब की कुल 96कार्टून में

 रॉयलसन गोल्ड की 20 कार्टून और 76 कार्टून मैगडॉसन में कुल 833.40 लीटर शराब बरामद किया गया।। आर के भानु ने बताया कि किसी भी कीमत पर शराब माफिया को बक्सा नही जायेगा। साथ ही अच्छे काम करने वाले पुलिस कर्मी को पुरस्कृत जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जायेगा। प्रेस कान्फ्रेंस के मौके 

अ नि व राजेश कुमार व सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ