ख़ुसरू परवेज़ | जिला संवाददाता, रोहतास
जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत धूस स्थित नव दुर्गा पूजा समिति धूस के तत्वावधान में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृंदावन से आये श्री विनोद व्यास महाराज जी ने श्रद्धलुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर परम शक्तिमान है। इनकी महिमा अपरंपार है। देवी दुर्गा शक्ति की देवी हैं। और इनकी महिमा से हम सभी भली भांति अवगत हैं। उन्होंने कहा कि मानव को विश्व शांति में विश्वास रखना चाहिए। आपस में प्रेम की धारा का आदान प्रदान करना चाहिए। कटु विचार वाले प्राणी ईश्वर को पसंद नहीं है। इसलिए हमें किसी से द्वेष नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु की साधना के साथी साथ मन एवं विचार को भी गंगा की भांति पवित्र एवं शुद्ध रखने से सभी कठिन कार्य सरलता से सपंन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे व वृद्धजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापक सदस्य सह प्रखंड प्रमुख पवन कुमार ने बताया कि मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी। तब से प्रत्येक वर्ष स्थापना की वर्षगांठ मनाई जाती है। मौके पर मंदिर कमिटि के अध्यक्ष प्रताप कुमार गुप्ता, सचिव भगवत कुमार प्रिय, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपप्रमुख विकास कुमार सिंह, जिला पार्षद रोमा सिंह, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, मुखिया शशि कुमार, सरपंच अजय प्रसाद, पंकज कुमार, विवेक कुमार, राज कुमार गुप्ताा और मोहन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.