मवेशी धोने जा रहे युवक को मारपीट कर किया के जख्मी


सुनील कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा

शुक्रवार को चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव में एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया . इस बाबात जानकारी देते हुए पीड़ित एकाढा गांव निवासी रुस्तम कुमार ने बताया कि हम अपने मवेशी लेकर सड़क पर आ रहा था उधर से देवन यादव अपने पुत्र के साथ एक पिकअप वैन लेकर आ रहे थे.मवेशी सड़क पर रहने के कारण देवन यादव ने रुस्तम को भला बुरा कहा और इस दौरान बात बढ़ गई और भूसड़ी गांव निवासी देवन यादव अपने पुत्र के साथ मिलकर रुस्तम की जमकर पिटाई कर दी, पिटाई में रुस्तम का सर फट गया है. वही रुस्तम के द्वारा देवन यादव और उनके पुत्र पर मारपीट करने को लेकर लिखित शिकायत चेवाड़ा थाना में दिया गया.


 पीड़ित ने दिए बाइटः- रुस्तम कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ