मनी संत रविदास जयंती


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित हाई स्कूल के मैदान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धापूर्वक जदयू महादलित प्रखंड अध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में शनिवार को मनायी गई। श्रद्धालुओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प की पंखुड़ियां बिखेरी। प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जदयू के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण साफी व प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिनारायण सहनी ने इसे संत शिरोमणि बताते हुए उनकी सामाजिक व धार्मिक चेतना का बखान आज के परिपेक्ष्य में किया। कहा कि उन्होंने आत्मविश्वास, मन की पवित्रता व मानवता को भक्ति का साधन स्वीकार किया था।
     मौके पर रामविलास मंडल, हरिओम सिंह, अरुण कुमार कामत, जितेंद्र राम, केशवर राम, सरोज राम, गुज्जर राय, श्रीदास, रामदयाल महरा, रामकृपाल कामत, सिद्धार्थ शंकर राय आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ