शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में पंचायत के प्रतिनिधि के साथ बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से पंचायत समितियों ने बैठक में भाग लिया .इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह बैठक मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021- 22 को लेकर वार्षिक योजना तैयार हुआ है जिसमें बैठक कर पंचायत समितियों के प्रतिनिधियों से अनुमोदन लिया गया. उन्होंने बताया कि प्रखंड के पूरे पंचायत के लिए 4 करोड़ 63लाख33हजार188 रुपए का एस्टीमिट पास किया गया. जिसमें पूरे पंचायत के लिए 3433 योजनाओं को स्वीकृति ताइ अनताइद योजना के तहत पंचायत समिति को सर्वसम्मति से दिया गया.इस दौरान बैठक में सीओ भाग्य नारायण राय ,पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, प्रमुख जितेंद्र कुमार, उप प्रमुख प्रभाकर, तथा पंचायत समिति नीतू कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे.
बाइटः- प्रखंड विकास पदाधिकारी
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.