पाइप गैस लाइन से जोड़ने की योजना का मुख्य पार्षद ने किये शुभारंभ



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट 

आईओसीएल और भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर को पाइप गैस लाइन से जोड़ने के लिए शेखपुरा से इसकी शुरुआत शुक्रवार को मुख्य पार्षद नगरपरिषद शेखपुरा कुमकुम भारती एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के द्वारा किया गया । उन्होंने फीता काटकर इस का विधिवत उद्घाटन किया।इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारी ने कहा कि नगर में अगले 3 महीने में रसोई गैस की आपूर्ति पाइप लाइन से शुरू होगी । उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस परियोजना के तहत शहर में 50 किलोमीटर अंदर ग्राउंड मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ