चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्रों में रालोसपा का किसान चौपाल आयोजित.


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

रालोसपा का किसान चौपाल कार्यक्रम शुक्रवार को चेवाड़ा के सियानी गांव में आयोजित किया गया । जिसमें रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, रालोसपा प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, रालोसपा शेखपुरा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, पटना विश्वविद्यालय छात्र नेता पिंटू कुमार, रालोसपा चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सियानी गांव निवासी मिश्री मंडल, राजेंद्र पांडेय, नरेश महतो, विकास कुमार यादव, मानिक मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे । इस किसान चौपाल कार्यक्रम में रालोसपा महासचिव राहुल कुमार ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को गर्त में ढकेलने वाला है । इससे बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा होगा और किसान अपने खेतों में ही मजदूर बन जाएंगे । इस प्रकार तीनों कृषि कानून को उन्होंने विस्तार पूर्वक समझाया । साथ ही साथ उन्होंने बताया कि देश में एमएसपी जरूरी है ताकि किसान की अगली पीढ़ी अभी किसानी को लेकर अग्रसर हो सके, खेती कर सकें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ