बिहार पुलिस सप्ताह के द्वारा परवत्ता थाना में किया गया वाद-विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता


नवगछिया - परवत्ता थाना में शुक्रवार को बिहार पुलिस सप्ताह के द्वारा वाद-विवाद/चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें परवत्ता थाना प्रभारी वसंती टुडू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन की. इस दौरान मध्य विद्यालय खगड़ा और मध्य विद्यालय गौनरचक के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय गौनरचक के छात्रा नेहा कुमारी, मध्य विद्यालय खगड़ा के छात्रा को द्वितीय पुरस्कार रोशनी कुमारी तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय खगड़ा के छात्रा वर्षा कुमारी को मिला. वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय खगरा के छात्रा आस्था आर्य, द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय गौनरचक के छात्र चितरंजन कुमार, तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय खगड़ा के रंजना कुमारी, और स्नेहा कुमारी को दिया गया. पुरस्कार वितरण में जगत पुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव, एसआई रामचंद्र यादव, प्रभारी थाना अध्यक्ष वसंती टूडू ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को दिया. दोनों मध्य विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति भी थी.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ