स्कूलों में बची शेष राशि 43 . 25 लाख लौटाने का आदेश



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को दी गई पुस्तक व पोशाक मद की शेष बची राशि की वापसी का आदेश बीईईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों को दिया है। संबंधित विद्यालयों को बीआरपी ने इसकी लिखित जानकारी दी है। राशि से संबंधित उपयोगिता 24 घंटे के भीतर मांगी है। शेष बची राशि समग्र शिक्षा अभियान जीसी मधुबनी जेनरल हेड सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की खाते में आरटीजीएस करने का आदेश दिया गया है। विदित हो कि पाठ्य पुस्तक मद में वित्तीय वर्ष 2018-19 में 4885876 व 2019- 20 में 10994000 रुपये तथा पोशाक मद में 2017-18 में 4578800 व 2018- 19 में 15889200 रुपये दिये गये। इसके विरूद्ध क्रमशः 3874822 व 8862859 तथा 4103600 व 15180700 रुपये खर्च किये गये। शेष के रूप में क्रमशः 1011054 व 2131141 तथा 475200 व 708500 रुपये बचे हैं। जिसे उपयोगिता के साथ उक्त बैंक के खाते में जमा करना है। जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित शिक्षक जवाबदेह होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ