बिहार विधानसभा का बजट सत्र हुआ शुरू, राजद विधायक साइकिल से पहुंचे विधानसभा तो कांग्रेसी नेताओं ने मिट्टी के चूल्हे के साथ पहुंच गए विधानसभा।



न्यूज़ डेस्क।आज से विधानसभा का बजट सत्र हो गया विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। राजद के महुआ से विधायक मुकेश रोशन आज हाजीपुर से विधानसभा साइकिल से पहुंच गए।ऐसा इन्होंने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक शकिल अहमद खान में भी एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लकड़ी एवं मिट्टी के चूल्हे को लेकर विधानसभा पहुंचे।


बताते चलें शुक्रवार से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है एवं 22 फरवरी (सोमवार) को राज्य का वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश होना है। ऐसे में विपक्ष बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगा।अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने काफी हांगामा भी किया खासकर आरजेडी के सदस्यों ने अपनी सीट पर खड़े होकर कर आभिभाषण के दौरान अपना विरोध दर्ज करवाया।


इसके अलावा आने वाले सत्र में विपक्ष कोरोना वायरस जांच फर्जीवाड़ा , कृषि बिल, बिहार की कानून व्यवस्था एवं बढ़ती ईंधन की कीमत को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने के मूड में दिख रही है।

वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग करने का आग्रह किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ