बीस महीने से फरार हत्यारोपित गिरफ्तार



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां पुलिस ने विनोद यादव हत्याकांड के आरोपित कामेपट्टी निवासी सिकंदर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। इसकी गिरफ्तारी कामेपट्टी चौक से की गई।

 जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीस माह पूर्व पथराही के विनोद यादव की हत्या धनजैया गांव में हुई थी। उसकी पत्नी वीणा देवी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

 इसका प्राथमिकी अभियुक्त सिकंदर यादव फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी तलाश पुलिस को थी। शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया।

 उन्होंने कहा कि फरार रहने के कारण इसके घर कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। चार नामजदों में दो पहले से ही जेल में है। एक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ