अररिया से ज्ञान मिश्रा...
नगर परिषद क्षेत्र अररिया अन्तर्गत खरैया बस्ती वार्ड 12 के आंगनबाड़ी केन्द्र से रविवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने स्थानीय बच्चें को पोलियो की खुराक पिलायी। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य एवं संबंधित स्वास्थ्य एवं आसीडीएस कर्मी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया कि कुल 7.30 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।
आज से अगले चार दिनों तक पोलियो की खुराख बच्चों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कोई भी बच्चा छूटे नहीं उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 1650 टीम बनायी गयी है। इस दौरान पांच लाख घरों का सर्वे का कार्य किया जाएगा। अभियान की शुरुआत करते हुए डीएम ने उपस्थित चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को तत्परता के साथ प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.